1st Bihar Published by: Updated Apr 16, 2020, 3:43:48 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां दो अफसरों का तबादला किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक अपर समाहर्ता स्तर के दो अधिकारियों का तबादला किया गया है. BAS अफसर रंजीत कुमार और जैनेन्द्र कुमार का ट्रांसफर किया गया है.
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक पटना में अनुभाजन के विशिष्ट पदाधिकारी जैनेन्द्र कुमार को मुंगेर प्रमंडल के कमिश्नर का सेक्रेटरी बनाया गया है. इनकी जगह पर उद्योग विभाग के उप सचिव रंजीत कुमार को पटना में अनुभाजन का विशिष्ट पदाधिकारी बनाया गया है.
BAS अफसर रंजीत कुमार नवादा और जैनेन्द्र कुमार समस्तीपुर के रहने वाले हैं. जैनेन्द्र कुमार को अपने वेतनमान में ही मुंगेर आयुक्त का सचिव बनाया गया है.

बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...