1st Bihar Published by: Updated Oct 02, 2020, 6:31:04 PM
- फ़ोटो
PATNA : निवाचन आयोग बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा है. राज्य के दो सीनियर आईएएस अफसरों को बड़ी जिम्मेमदारी दी गई है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 2005 बैच के आईएएस अफसर बालामुरुगन डी को अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है.
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नए नोटिफिकेशन के मुताबिक राज्य परियोजना निदेशक आईएएस संजय कुमार सिंह को भी अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है.
आईएएस अफसर बालामुरुगन डी और संजय कुमार सिंह पूर्व धारित पद से वेतन की निकासी करेंगे. आपको बता दें कि बालामुरुगन डी बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन परियोजना के निदेशक हैं.
