1st Bihar Published by: Updated May 26, 2020, 6:14:11 PM
- फ़ोटो
PATNA : कोरोना महामारी के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है. सरकार के इस आदेश के मुताबिक 17 IAS का प्रमोशन कर दिया गया है. इन सभी अधिकारियों को विशेष सचिव के पद पर प्रोन्नति मिली है.
सामान्य प्रशासन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 17 IAS का प्रमोशन हुआ है. बिहार नागरिक निबंधन विभाग के निदेशक आईएएस मोहम्मद सोहैल को वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है. इसके अलावा कई विभागों में सचिव, अपर सचिव, निदेशक और प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात अधिकारियों को विशेष सचिव के पोस्ट पर प्रोन्नति दी गई है.


