ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: बिहार के इस इलाके में 20 साल बाद हुई वोटिंग, नक्सली हमले में 7 जवानों की गई थी जान Bihar Election 2025: बिहार के इस इलाके में 20 साल बाद हुई वोटिंग, नक्सली हमले में 7 जवानों की गई थी जान Bihar Election : योगी आदित्यनाथ ने बगहा में जनसभा को संबोधित, कहा - “लालटेन युग खत्म, अब एलईडी का दौर है” Bihar Election 2025: मात्र एक घंटे बचा मतदान का समय, घर से निकलकर करें मतदान; जानिए कैसा रहा है अबतक का मतदान? Bihar Election 2025: बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक पक्षपात का आरोप, आरजेडी ने बताया चुनाव को प्रभावित करने की साजिश Bihar Election 2025: बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक पक्षपात का आरोप, आरजेडी ने बताया चुनाव को प्रभावित करने की साजिश Bihar News: वोट डालने गई महिला ट्रेन हादसे में घायल, पैर कटने के बाद अस्पताल में इलाज जारी मोतिहारी में अखिलेश यादव और मुकेश सहनी की सभा: दोनों नेताओं ने एक सूर में कहा..अब NDA की विदाई तय Lakhisarai elections : लखीसराय में चुनावी गर्माहट: राजद एमएलसी अजय सिंह और भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा के बीच सड़क पर हुई भिड़ंत; जमकर हुई तू -तू मैं -मैं; राजद नेता ने उपमुख्यमंत्री के साथ किया गाली-गलौज Harish Rai Death: KGF के ‘चाचा’ हरीश राय ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, सिनेमा जगत में शोक की लहर

13 जून को बिहार में मानसून की एंट्री, समय से पहले होगी झमाझम बारिश

1st Bihar Published by: Updated Fri, 11 Jun 2021 08:02:50 AM IST

13 जून को बिहार में मानसून की एंट्री, समय से पहले होगी झमाझम बारिश

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में इस साल मानसून की एंट्री समय से पहले होने जा रही है। मौसम विभाग ने बिहार में मानसून की एंट्री 15 जून तक होने की संभावना जताई थी लेकिन मानसून 13 जून को ही बिहार में प्रवेश कर जाएगा। दरअसल एक्टिव चक्रवात और नमी की वजह से मानसून की रफ्तार पहले से तेज हुई है और यही वजह है कि मानसून अब बिहार में एंट्री करने को तैयार है। मौसम विभाग में गुरुवार को इस बात की जानकारी दी कि पूरा पश्चिम बंगाल मानसून की चपेट में आ चुका है। झारखंड में मानसून 12 जून को प्रवेश करेगा और 13 जून की सुबह उसकी एंट्री बिहार में हो जाएगी। 


पटना मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक इस वक्त मानसून की सक्रियता बंगाल की खाड़ी में बनी हुई है और ओडिशा से होते हुए यह झारखंड में पहले प्रवेश करेगा। इसके बाद बिहार में इसकी एंट्री होगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती हवा और नमी मानसून को रफ्तार दे रहा है। इसी वजह से बिहार में मानसून की एंट्री 2 दिन पहले होने जा रही है। झारखंड की सीमा से सटे हुए बिहार के कई जिलों में सबसे पहले बारिश की संभावना जताई गई है। जमुई, बांका, कटिहार, पूर्णिया में मानसून की पहली बारिश होगी। इसके बाद मानसून मध्य बिहार की तरफ आगे बढ़ेगा। मध्य बिहार के जिले जैसे पटना,गया, नालंदा होते हुए मधुबनी और सुपौल इलाके की तरफ मानसून बढ़ जाएगा। 


पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि मानसून आने के पहले भी तेज हवा के साथ कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, यूपी, झारखंड होते हुए असम तक की जाने वाली टर्फ लाइन की वजह से सक्रिय चक्रवाती हवाएं 11 और 12 जून को बिहार के कई हिस्से में बारिश करा सकती हैं। मौसम का बदला हुआ मिजाज तापमान को लगातार नीचे जा रहा है। बिहार के लगभग सभी जिलों में दिन का तापमान 32 से 35 डिग्री और रात का तापमान 23 से 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा।