बिहार में ADM रैंक के 11 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने बदला डिपार्टमेंट, देखिये पूरी लिस्ट

1st Bihar Published by: Updated Apr 07, 2021, 4:51:09 PM

बिहार में ADM रैंक के 11 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने बदला डिपार्टमेंट, देखिये पूरी लिस्ट

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में प्रशासनिक महकमे में फेरबदल का दौर जारी है. आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का तबदला कर दिया है. इस खबर में नीचे ट्रांसफर की पूरी लिस्ट दी हुई है.


बिहार समानस्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का तबादला किया गया है. ये सभी एडीएम और डिप्टी सेक्रेटरी के रैंक के अफसर हैं. सरकार की और से जारी अधिसूचना के मुताबिक इनमें से कई अधिकारियों का विभाग बदल दिया गया है. तो कई अफसरों को ओएसडी के तौर पर पदस्थापित किया गया है.


कारा विभाग के निदेशक दीवान जफर हुसैन खान का विभाग बदलते हुए सरकार ने उन्हें खान एवं भूतत्व विभाग का संयुक्त सचिव बना दिया है. बिहार विकास मिशन के ओएसडी रजनीश कुमार सिंह को कारा विभाग का संयुक्त सचिव बना दिया है. इनके अलावा स्वास्थ्य विभाग, संसदीय कार्य विभाग, निगरानी विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग और श्रम संसाधन विभाग में ओएसडी के रूप में अफसरों को पदस्थापित किया गया है.


यहां देखिये तबादले की पूरी लिस्ट -