1st Bihar Published by: Updated Mar 15, 2022, 6:43:11 PM
- फ़ोटो
HAJIPUR : इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा की एस्कॉर्ट गाड़ी दर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिससे एस्कॉर्ट गाड़ी पर सवार दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि हादसे में जल संसाधन मंत्री संजय झा पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वहीं दोनों घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक जल संसाधन मंत्री संजय झा एमएलसी चुनाव के नामांकन में शामिल होने के बाद मधुबनी से पटना लौट रहे थे। इसी दौरान NH 22 पर एकरा के पास एस्कॉर्ट गाड़ी के सामने अचानक यात्रियों से भरी एक ऑटो आ गई। ऑटो को बचाने के चक्कर में एस्कॉर्ट गाड़ी की टक्कर एक दूसरी गाड़ी से हो गई। जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद मंत्री संजय झा पटना के लिए रवाना हो गए।