ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : मामूली विवाद में थाने के सामने जमकर हुई रोड़ेबाजी, कई गाड़ियों के शीशे टूटे, तमाशा देखती रह गई पुलिस

JEHANABAD : खबर जहानाबाद से है, जहां मामूली बात को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मखदुमपुर थाने के सामने ही दोनों तर

बिहार : मामूली विवाद में थाने के सामने जमकर हुई रोड़ेबाजी, कई गाड़ियों के शीशे टूटे, तमाशा देखती रह गई पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD : खबर जहानाबाद से है, जहां मामूली बात को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मखदुमपुर थाने के सामने ही दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। इस घटना में जहां कई गाड़ियों के शीशे टूट गए वहीं दो युवक भी घायल हो गये। लगभग एक घंटे तक पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। जबकि मखदुमपुर थाना के पुलिसकर्मी थाने में बैठकर तमाशा देखते रहे।


रोड़ेबाजी में घायल हुए विकास ने बताया कि बीते रविवार की शाम सरैया गांव के कुछ युवक मखदुमपुर आए थे। इसी दौरान दो बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार आपस में भिड़ गए। स्थानीय लोगों के बीच बचाव के बाद सरैया से आए युवक वापस लौट गए।


सोमवार की दोपहर अचानक आरोपी युवक मखदुमपुर बाजार पहुंचे और विकास के साथ मारपीट करने लगे। जिसके बाद विकास के परिजनों ने आरोपी युवकों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान दोनों तरफ से रोड़ेबाजी होने लगी। इसी दौरान किसी ने रोड़ेबाजी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।


पूरे मामले पर मखदुमपुर थानाध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि दो पक्षों के बीच मामूली विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच रोडे़बाजी हो गई। थानाध्यक्ष का कहना था कि पूरे घटना की जांच की जा रही है, जो लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।