ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: महिला को बंधक बनाकर डकैती, लाखों की संपत्ति लूट ले गए डकैत

SIWAN: सीवान में बेखौफ बदमाशों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। 15 की संख्या में आए डकैतों ने हथियार के बल पर 6 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति लूट ली और फरार हो गए। इस द

बिहार: महिला को बंधक बनाकर डकैती, लाखों की संपत्ति लूट ले गए डकैत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: सीवान में बेखौफ बदमाशों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। 15 की संख्या में आए डकैतों ने हथियार के बल पर 6 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति लूट ली और फरार हो गए। इस दौरान डकैतों ने घर में मौजूद महिला को बंधक बना लिया और बच्चों के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। डकैती की इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना एमएच नगर थाना क्षेत्र के भीखपुर के भगवानपुर की है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला रीमा देवी के पति मिथिलेश शर्मा पिछले 6 वर्षों से दूसरे देश में रहते हैं। परिवार में उनके अलावा कोई दूसरा पुरुष सदस्य नहीं है लिहाला रीमा देवी अपने बच्चों के साथ अकेली घर में रहती है। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद रीमा देवी अपने बच्चों के साथ सो रही थी। इसी दौरान 15 की संख्या में डकैत छत के रास्ते घर में घुस गए। डकैतों ने रीमा देवी और उसके बच्चों को बंधक बना लिया और जमकर लूटपाट की। जब बच्चों ने इसका विरोध किया तो डकैतों ने उनके साथ मारपीट की।


घर में लूटपाट करने के बाद डकैत करीब 6 लाख से अधिक की संपत्ति लूटकर फरार हो गया। महिला ने जब शोर मचाना शुरू किया तो डकैतों ने उसके पांच साल के बेटे को नीचे पटक दिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने डकैती में शामिल बदमाशों  जल्द गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। उधर, डकैती की इस वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।