ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार : महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी : शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा ; रेप के बाद हत्या की आशंका

JAMUI : जमुई में एक महिला का नग्न शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला का सिर कटा हुआ है और उसके शरीर पर एक भी कपड़ा मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है

बिहार : महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी : शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा ; रेप के बाद हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI : जमुई में एक महिला का नग्न शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला का सिर कटा हुआ है और उसके शरीर पर एक भी कपड़ा मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने रेप के बाद महिला की हत्या कर दी है और शव को यहां फेंक दिया है। घटना नगर थानाक्षेत्र की बताई जा रही है।


फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम अंबा गांव स्थित पुलिया के नीचे एक महिला का शव मिलने की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने रेप के बाद महिला की पहचान छुपाने के लिए उसकी हत्या करने के बाद उसका सिर काट दिया है और उसके सिर को उसे दूसरी जगह फेंक दिया गया है। टाउन थाना की पुलिस आसपास के लोगों और थाने से महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल से शराब और पानी की बोतल भी मिली है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता