ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: सालों से महिला का यौन शोषण कर रहा था दारोगा, शिकायत मिलते ही SP ने कर दिया ये हाल

JAMUI: बिहार पुलिस अपने कारमानों के कारण अक्सर चर्चा में बनी रहती है। ताजा मामला जमुआ से सामने आया है, जहां शादीशुदा महिला ने एक दारोगा पर जबरन यौन शोषण करने का सनसनीखेज आरोप लगाया

बिहार: सालों से महिला का यौन शोषण कर रहा था दारोगा, शिकायत मिलते ही SP ने कर दिया ये हाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बिहार पुलिस अपने कारमानों के कारण अक्सर चर्चा में बनी रहती है। ताजा मामला जमुआ से सामने आया है, जहां शादीशुदा महिला ने एक दारोगा पर जबरन यौन शोषण करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। दारोगा पर आरोप है कि उसने महिला को जबर उसके पति से अलग करवा दिया और ढाई साल तक उसकी अस्मत को लुटता रहा। पीड़ित महिला ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला की गुहार पर एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।


बताया जा रहा है कि बरहट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन बच्चों की मां मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। महिला की शिकायत पर थाने में केस दर्ज हुआ और एसआई नौशाद रिजवी को केस का आईओ नियुक्त कर दिया गया। केस के सिलसिले में अक्सर महिला और दारोगा नौशाद रिजवी की मुलाकात होती रहती थी। इस बीच दोनों एक दूसरे के करीब आए और दोनों लिव इन में साथ रहने लगे। एक दिन दारोगा नौशाद रिजवी ने अपनी और महिला की कुछ तस्वीरें महिला के पति के पास भेज दी। 


दारोगा के साथ पत्नी की तस्वीर देख महिला के पति ने उसे छोड़ दिया। इसी बीच दारोगा नौशाद रिजवी का तबादला चंद्रमंडीह थाना में हो गया। महिला भी अपने तीन बच्चों के साथ दारोगा के साथ चंद्रमंडीह थाने में रहने लगी। उसके बाद दारोगा का तबादला जमुई हो गया। जब दोनों जमुई में रहने लगे तो इसी बीच दारोगा ने महिला को छोड़ दिया। जिसके बाद महिला अपनी शिकात लेकर एसपी शौर्य सुमन के पास पहुंच गई। महिला की शिकायत पर एसपी ने आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।