ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! महिला को बेरहमी से मौत के घाट उतारा, मर्डर के बाद चेहरे को तेजाब से जलाया

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश महिला का शव फेंक कर फरार हो गए। महिला की पहचान छिपान

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! महिला को बेरहमी से मौत के घाट उतारा, मर्डर के बाद चेहरे को तेजाब से जलाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश महिला का शव फेंक कर फरार हो गए। महिला की पहचान छिपाने के लिए अपराधियों ने उसका चेहरा कुचल दिया है। शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में सनसनी फैल गई है। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के अझौर रोड स्थित कारू बाबा स्थान के पास की है।


बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो महिला का खून से सना शव देखकर दंग रह गए। शव मिलने की बात पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भिड़ जमा हो गई। प्रथम दृष्टया महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। महिला का चेहरा कुचला हुआ है और उसे जला दिया गया है।


शव देखने से प्रतीत होता है कि महिला की बेरहमी से हत्या की गई है और पहचान छिपाने के लिए चेहरे को तेजाब से जला कर कुचल दिया गया है। पुलिस ने महिला का शव सदर अस्पताल में रखा है। महिला की  शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त और मौत के कारणों को खंगालने में जुटी है। वारदात को लेकर ग्रामीण तरह तरह की बातें कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता