ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

बिहार: डिलीवरी के दौरान मां-बच्चे की मौत के बाद बवाल, अस्पताल छोड़कर भागे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। परिजनों के आक्रोश को देख डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ क्लीनिक छोड

बिहार: डिलीवरी के दौरान मां-बच्चे की मौत के बाद बवाल, अस्पताल छोड़कर भागे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। परिजनों के आक्रोश को देख डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ क्लीनिक छोड़कर फरार हो गए। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। घटना बिहारशरीफ के आशा नगर स्थित निजी क्लीनिक की है।


दरअसल, सिलाव थाना क्षेत्र के भवानी विगहा गांव निवासी जयवीर सिंह की पत्नी अनिशा कुमारी को प्रसव के लिए बीते 4 नवंबर को आशा नगर स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टक ने महिला के परिजनों को बताया गया कि अनिशा कुमारी को खून की कमी है। डॉक्टर ने 5 नवंवर को महिला के पति जयवीर सिंह को खून की व्यस्था करने को कहा। इसके बाद महिला का पति खून लाने के लिए निकल गया।


उधर, डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन कर दिया। महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। सोमवार को डॉक्टर ने महिला को एक इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। महिला की हालत बिगड़ता देख डॉक्टर किसी बड़े डॉक्टर को बुलाने की बात कहकर वहां से फरार हो गया। डॉक्टर के फरार होने के बाद अन्य कर्मियों ने भी निकलना मुनासिब समझा। इसके बाद परिवार के लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता