ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

बिहार: लूटपाट का विरोध करने पर रिकवरी एजेंट को मारी गोली, लाखों रुपए लेकर फरार हो गए बदमाश

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने लूटपाट के दौरान बैंक के रि

बिहार: लूटपाट का विरोध करने पर रिकवरी एजेंट को मारी गोली, लाखों रुपए लेकर फरार हो गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने लूटपाट के दौरान बैंक के रिकवरी एजेंट को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। गंभीर हालत में रिकवरी एजेंट को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना कुढ़नी थाना के झिटकी की है।


घायल युवक की पहचान बोचहां थाना के सर्फुद्दीनपुर निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंदन रिकवरी के करीब एक लाख से अधिक रुपए लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान झिटकी में बदमाशों ने घेर लिया और लूटपाट के दौरान उसे गोली मार दी। चंदन को गोली मारने के बाद अपराधी उसके पास मौजूद रुपए लूटकर फरार हो गए।


गोली की आवास सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल में लेकर चले गए। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता