ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार : लोन चुकाने के डर से पति ने पत्नी को मार डाला, गला दबाकर ले ली जान

SAHARSA : खबर बिहार के सहरसा जिले से है, जहां पति ने बैंक के लोन चुकाने के डर से अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर डाली। घटना जिले के जलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत पटबिंधा गांव का बत

बिहार : लोन चुकाने के डर से पति ने पत्नी को मार डाला, गला दबाकर ले ली जान
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : खबर बिहार के सहरसा जिले से है, जहां पति ने बैंक के लोन चुकाने के डर से अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर डाली। घटना जिले के जलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत पटबिंधा गांव का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां मृतिका का पोस्टमार्टम करवाया गया। 




मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी के रूप में की गई है, जो जलई ओपी क्षेत्र के पटबिंधा गांव की रहने वाली है। वहीं, उसका पति मुलायम यादव है। पति-पत्नी एक ही गांव का रहने वाला है। दोनों ने अपने ही गांव में लव मैरेज की थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। पति बार-बार पैसे की डिमांड करता था, जिसको लेकर लक्ष्मी देवी ने अपनी मां से लोन दिलाने के लिए कहा, जिसके बाद मां ने बेटी लक्ष्मी देवी के नाम से बैंक से लोन दिला दिया। उसके बाद लोन का पैसा चुकाने को लेकर दोनो में विवाद हुआ। 




इसी विवाद को लेकर पति मुलायम ने अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद मौके से फरार हो गया। वहीं, मृतका के चाचा ने बताया कि मेरी भतीजी अंतरजातीय प्रेम विवाह किया हुआ था। इस शादी को लेकर इनके घरवाले नाराज थे। इसके बावजूद दोनों ने शादी की और इनके तीन बच्चे भी हुए। फिर लोन चुकाने को लेकर विवाद हुआ और मुलायम ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर डाली। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता