India Pakistan War: पाकिस्तान के 2 और लड़ाकू विमान तबाह, शहबाज शरीफ ने बुलाई NCA की आपात बैठक Bihar cyber crime: रिटायर्ड सैन्य अधिकारी से 1.90 करोड़ की साइबर ठगी, शेयर बाजार में निवेश के नाम पर गंवाई जीवनभर की कमाई India Pakistan War: सरहद पर से आया बुलावा, शादी के अगले ही दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान Mock drill Bihar: भारत-पाक तनाव के बीच पूरे बिहार में होगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, प्रशासन सुधारेगा पुरानी गलतियां JEE Advanced 2025: भारत-पाक तनाव के बीच स्थगित हो जाएगी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा? Operation Sindoor 2.0 briefing : भारत ने पाकिस्तान में कहा हमला किए?10 बजे रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस Bihar-Nepal border security: ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी, पाकिस्तान से कॉल पर एजेंसियों की निगरानी तेज Pakistan Attacks Delhi: दिल्ली पर पाकिस्तान का असफल हमला, जवाब में भारत ने उड़ाए 3 एयरबेस India-Pakistan Tension: टेरिटोरियल आर्मी को लेकर रक्षा मंत्रालय ने जारी किया आदेश, जरूरत पड़ी तो जंग के मैदान में जाएंगे लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी? India-Pakistan Tension: टेरिटोरियल आर्मी को लेकर रक्षा मंत्रालय ने जारी किया आदेश, जरूरत पड़ी तो जंग के मैदान में जाएंगे लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी?
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 07 May 2023 01:10:11 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में पुलिस पदाधिकारियों की च्वाइस अब राजनीति में बढ़ती जा रही है। खासकर आईजी और डीआईजी का पद संभालने के बाद सियासी पारी खेलने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान को लगातार पूर्व अफसरों का समर्थन मिल रहा है। दिन-प्रतिदिन उनके अभियान से जुड़ने वाले अफसरों की संख्या बढ़ती जा रही है।
दरअसल, प्रशांत किशोर की जन सुराज अभियान में कुछ दिन पहले ही 6 रिटायर्ड आईएएस जन सुराज में शामिल हुए थे और अब 12 पूर्व आईपीएस जन सुराज अभियान के साथ जुड़ गए। इन लोगों ने आज पटना स्थित जन सुराज कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की। सभी बारह पूर्व आईपीएस राज्य सरकार के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों में सेवारत रह चुके हैं। और अब पीके के अभियान से जुड़कर समाज सेवा करना चाहते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पीके के अभियान में शामिल होने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारियों में कुछ डीजी स्तर, IG स्तर, DIG स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इसमें 1- जितेंद्र मिश्रा (समस्तीपुर) - सेवानिवृत्त, पुलिस महानिरीक्ष, IG, होमगार्ड, 2004 IPS बैच 2- एस के पासवान (वैशाली)- सेवानिवृत्त महानिदेशक (DG) 1979 IPS बैच 3- के. बी सिंह (सारण)- सेवानिवृत्त पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG)संचार. 1983 IPS बैच के अधिकारी शामिल हुए।
इसके आलावा 4 -उमेश सिंह (बेगूसराय)- सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक (IG विजिलेंस, 1984 IPS बैच 5- अनिल सिंह (सुपौल)- सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) मुजफ्फरपुर, 2002 IPS बैच 6- शिव कुमार झा (सुपौल)- सेवानिवृत्त, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) इकोनोमिक्स अफेयर, 2004 IPS बैच 7- अशोक कुमार सिंह (सीवान)- पुलिस महानिदेशक (DG), 1980 बिहार लोक सेवा आयोग बैच, 1999 IPS बैच 8- राकेश कुमार मिश्रा (सहरसा)- सेवानिवृत्त महानिदेशक (DG), 1986 IPS बैच 9- सी पी किरण (पटना)- सेवानिवृत्त IPS 10- मो. रहमान मोमिन (भोजपुर)- सेवानिवृत्त IPS 11- शंकर झा- सेवानिवृत्त IPS 12- दिलीप मिश्रा- सेवानिवृत्त IPS ने आज जनसुराज की सदस्ता ली है।
मालूम हो कि, प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा पर हैं। और अब तक सात जिलों, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली के तमाम गांवों में लगभग 3000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं। और अभी 30 और जिलों में पदयात्रा होगी। जन सुराज अभियान में पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों के शामिल होने के मौके पर पूर्व आईपीएस राकेश मिश्रा ने कहा कि आज दो विचारधाराएं हमारे देश को प्रभावित कर रही हैं और दोनों विचारधाराएं आज 20-20 का मैच खेल रही हैं।
आपको बताते चलें कि, प्रशांत किशोर जनसुराज के साथ अब तक दो एमएलसी भी जुड़ चुके हैं। जनसुराज अभियान के समर्थन से अफाक अहमद सारण के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीते और एमएलसी बने। एमएलसी सच्चिदानंद राय और भाजपा के पूर्व एमएलसी भी प्रशांत किशोर के साथ जुड़े हुए हैं। आज 200 से अधिक IAS, IPS, डॉक्टर, अधिवक्ता और तमाम व्यवसायों के लोग जन सुराज अभियान से जुड़े हैं। औपचारिक रूप से जन सुराज के साथ जुड़ने की प्रक्रिया 2 मई से शुरू हुई है। आने वाले छह महीनों में, और लोग हमसे जुड़ेंगे।