ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार की जेल में बंद चीनी नागरिक की मौत : कुछ दिन पहले की थी जान देने की कोशिश

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद एक चीनी कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। चीनी नागरिक पर बिना वैध वीजा के भारत में प्रवेश करने का आरोप था। पु

बिहार की जेल में बंद चीनी नागरिक की मौत : कुछ दिन पहले की थी जान देने की कोशिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद एक चीनी कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। चीनी नागरिक पर बिना वैध वीजा के भारत में प्रवेश करने का आरोप था। पुलिस ने पिछले दिनों उसे गिरफ्तार कर लिया था और तब से वह जेल में बंद था।


दरअसल, बीते दिनों पुलिस ने ब्रह्मपुरा थानाक्षेत्र के लक्ष्मी चौक से एक चीनी नागरिक ली जियाकी को बिना वीजा के गिरफ्तार किया था। ली जियाकी चीन के हांग का बताया जाता है। वह चीन के शेडोंग प्रांत के कैंगशान काउंटी शहर का रहने वाला था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से कई संदिग्ध चीजे भी बरामद हुई थीं। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया था, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।


इसके बाद बीते बुधवार को चीनी नागरिक ने जेल में ही आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जेल के हॉस्पीटल वार्ड के शौचालय में वह घायल हालत में मिला था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। पुलिस कस्टडी में उसका इलाज चल रहा था लेकिन आखिरकर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चीनी नागरिक ने अपने चश्मे का शीशा तोड़कर खुद का प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश की थी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता