ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

बिहार की घूसखोर महिला अधिकारी पर गिरी गाज: सरकार ने CO को सस्पेंड कर पटना बुलाया, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल

PATNA: बिहार की घूसखोर महिला अधिकारी के खिलाफ विभाग ने सख्त एक्शन लिया है। घूसखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भूमि एवं राजस्व विभाग ने आरोपी महिला अंचलाधिकारी को सस

बिहार की घूसखोर महिला अधिकारी पर गिरी गाज: सरकार ने CO को सस्पेंड कर पटना बुलाया, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार की घूसखोर महिला अधिकारी के खिलाफ विभाग ने सख्त एक्शन लिया है। घूसखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भूमि एवं राजस्व विभाग ने आरोपी महिला अंचलाधिकारी को सस्पेंड कर दिया है और उसे वापस पटना बुला लिया है। महिला सीओ सारण के तरैया अंचल में तैनात थी।


दरअसल, सारण के तरैया अंचल कार्यालय में तैनात महिला अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में सीओ किसी व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर रुपए लेती नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर घूसखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग की खूब फजीहत हुई थी।


मीडिया में खबर आने के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने संज्ञान लिया था और जांच कराने की बात कही थी। विभागीय जांच में वीडियो और महिला सीओ पर रिश्वत लेने का आरोप सही पाया गया है। रिश्वत लेते हुए महिला सीओ का वीडियो सही पाए जाने के बाद विभाग ने उसे सस्पेंड कर दिया है और तरैया अंचल से वापस पटना बुला लिया है।


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है। सरकार के संयुक्त सचिव संतोष कुमार की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि तरैया की तत्कालीन अंचलाधिकारी श्रेया मिश्रा को प्रशासनिक दृष्टिकोण से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पटना मुख्यालय में प्रतिनियुक्त किया जाता है। निलंबन की अवधि तक उन्हें बिहार सरकारी सेवक नियमावली के प्रावदानों के तहत जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।