मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय Bihar news: बिहार विधान परिषद में नौकरी करने का सुनहरा मौका, निकली इतने पदों पर भर्ती; जानिए कैसे करें आवेदन
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 19 Apr 2024 06:30:15 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की 4 लोकसभा सीटों पर चल रहा मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया। पहले चरण के मतदान में औरंगाबाद, गया (सु), नवादा और जमुई (सु) संसदीय सीट पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ था। भीषण गर्मी और लू के बीच बड़ी संख्या में मतदाता कतार में लगकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शाम 4 बजे तक ही मतदान करने की इजाजत थी। जबकि सामान्य बूथों पर शाम 6 बजे तक मतदान हुए।
राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक शाम 6 बजे तक बिहार की 4 सीटों पर कुल 48.23 फीसदी वोट पड़े हैं। औरंगाबाद में शाम 6 बजे तक 50, गया में 52, नवादा में 41.50 और जमुई में शाम 6 बजे तक 50 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। शाम 6 बजे तक बिहार की इन चारों सीटों पर कुल 48.23 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। यह वर्ष 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में 5 फीसद कम है।
बात 2019 के लोकसभा चुनाव की करें तो तब जमुई में 55.21 फीसद वोट पड़े थे। जबकि इस बार मात्र 50 फीसदी मतदान ही दर्ज किया गया है। वही नवादा की बात करें तो वर्ष 2019 में वहां 49.33 प्रतिशत मतदान हुआ था। लेकिन 2024 में महज 41.50 फीसदी ही वोटिंग हुई है। इसी तरह गया में वर्ष 2019 में 56.16 फीसद मतदान हुआ था लेकिन इस बार गया में मात्र 52 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। वहीं औरंगाबाद में वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 53.63 फीसद मतदान हुआ था, जो इस बार 50 फीसदी पर ही अटक गया। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना 2024 के चुनाव में 5 फीसद कम मतदान होने की जानकारी निर्वाचन आयोग से मिली है।
बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने बताया कि राज्य में पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। पहले चरण की वोटिंग में कुल 7903 मतदान केंद्रों पर मतदान किया गया। शाम के 6 बजे तक चारों लोकसभा क्षेत्रों में 48.23 फीसद मतदान हुआ है। जो कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले 5 फीसदी कम है। एचआर श्रीनिवास ने बताया कि कुछ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 5 पोलिंग पार्टी को ड्रॉप करने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं कुल सात मतदान केंद्रों पर वोट बहिष्कार की भी सूचना है। इन सातों मतदान केंद्रों पर न के बराबर मतदान होने की सूचना है।
राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक शाम 5 बजे तक बिहार की चार सीटों पर कुल 46.32 फीसदी वोट पड़े थे। औरंगाबाद में शाम 5 बजे तक 49.95 फीसदी, गया में 48.54 प्रतिशत, नवादा में 40.02 फीसद और जमुई में शाम 5 बजे तक 47.09 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। शाम 5 बजे तक बिहार की इन चारों सीटों पर कुल 46.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किये गए थे।
इससे पहले सुबह 11 बजे तक बिहार की चार लोकसभा सीटों पर कुल 16.63 फीसदी वोट पड़े थे। औरंगाबाद में सुबह 11 बजे तक 15.04 , गया में 14.50 , नवादा में 17.65 और जमुई में 19.33 फीसद मतदान हुआ था। सुबह 11 बजे तक कुल पड़े वोटों का प्रतिशत 16.63 दर्ज किया गया था।
बता दें कि बिहार में शुक्रवार को चार लोकसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया खत्म हो गई चुकी है। इस दौरान जमुई, गया, औरंगाबाद और नवादा में मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को भी मिली थी। इन सभी चारों लोकसभा सीटों पर करीब छह हजार बूथ संवेदनशील बूथ की श्रेणी में शामिल थे। इन नक्सल प्रभावित मतदान केन्द्रों और उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए थे। बिहार की चार लोकसभा सीटों पर कुल 38 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जमुई में चिराग पासवान की पार्टी से उनके जीजा अरुण भारती और आरजेडी की अर्चना रविदास के बीच सीधी टक्कर दिख रही थी।
वहीं, गया में एनडीए से जीतनराम मांझी और आरजेडी के कुमार सर्वजीत के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिला है। जबकि नवादा में भाजपा के विवेक ठाकुर और आरजेडी के श्रवण कुशवाहा आमने-सामने हैं। औरंगाबाद से बीजेपी के सुशील सिंह और आरजेडी के अभय कुशवाहा के बीच सीधी टक्कर है। वहीं सभी सीटों पर कई निर्दलीय उम्मीदवार भी अपना ताल ठोंकते दिखाई दिए।