ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: खेत जोतने को लेकर बाप-बेटे की पीट-पीटकर हत्या, घर में थी शादी की रिसेप्शन पार्टी

CHHAPRA: बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां खेत जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में बाप-बेटे की पीट पीटकर हत्या कर दी गई जबकि एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप

बिहार: खेत जोतने को लेकर बाप-बेटे की पीट-पीटकर हत्या, घर में थी शादी की रिसेप्शन पार्टी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां खेत जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में बाप-बेटे की पीट पीटकर हत्या कर दी गई जबकि एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बीते 25 नवंबर को ही बेटे की धूमधाम से शादी हुई थी और आज शादी की रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई थी लेकिन सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के भिठ्ठी शहाबुद्दीन की है।


मृतक बाप-बेटे की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के भिठ्ठी शहाबुद्दीन गांव निवासी 75 वर्षीय गिरीश देव दुबे और उनके 30 साल के बेटे शोभाकांत दुबे के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बीते 25 नवंबर को शोभाकांत दुबे की बड़े ही धूमधाम के साथ शादी हुई थी और रविवार को शादी की रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई थी। इसी बीच रविवार की सुबह खेत जोतने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी तभी एक पक्ष द्वारा चाकू और अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।


इस हमले में बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। गुस्साए लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी हुई है।