ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहार: खनन विभाग की टीम पर हमला, ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; इंस्पेक्टर और चार जवान घायल

SUPAUL: सुपौल में अवैध बालू खनन को रोकने गई खनन टीम पर हमला हुआ है। इस हमले में खनन इंस्पेक्टर समेत चार जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। वही एक महिला भी जख्मी है, जिसका इलाज त्रिवे

बिहार: खनन विभाग की टीम पर हमला, ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; इंस्पेक्टर और चार जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में अवैध बालू खनन को रोकने गई खनन टीम पर हमला हुआ है। इस हमले में खनन इंस्पेक्टर समेत चार जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। वही एक महिला भी जख्मी है, जिसका इलाज त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घटना त्रिवेणीगंज के टॉल टैक्स के पास लक्ष्मीनिया की है।


खनन इंस्पेक्टर इकबाल हुसैन के मुताबिक, अवैध खनन को लेकर सीएम के जनता दरबार में आवेदन पड़ा था जिसके बाद वह जांच करने गए तो वहां अवैध खनन का बालू और ट्रैक्टर को जब्त करने की कर्रवाई करने लगे। जिससे नाराज होकर वहां मौजूद लोगों ने लाठी डंडे और ईंट से हमला कर दिया।


इस हमले में खनन इंस्पेक्टर के सिर में चोट आई है जबकि चार जवान भी घायल हो गए हैं। घटना के दौरान दूसरे पक्ष की एक महिला भी घायल हुई है। सभी घायलों का त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता