1st Bihar Published by: Updated Mon, 21 Oct 2019 12:20:55 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के पहले मुख्यमंत्री स्व डॉ श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। बिहार केसरी स्व डॉ श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के मौके पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य सचिवालय स्थित श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा पर राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री श्याम रजक, श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।