ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार के युवक की दिल्ली में बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा

ARWAL: दिल्ली के एक निजी कंपनी में काम करने वाले अरवल के बेलखरा गांव के रहने वाले एक युवक की चाकू से गोदकर बेहरमी से हत्या कर दी गई है। हालांकि मृतक का शव आते ही बेलखरा गांव में मा

बिहार के युवक की दिल्ली में बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: दिल्ली के एक निजी कंपनी में काम करने वाले अरवल के बेलखरा गांव के रहने वाले एक युवक की चाकू से गोदकर बेहरमी से हत्या कर दी गई है। हालांकि मृतक का शव आते ही बेलखरा गांव में माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जानकारी के मुताबिक, बेलखरा गांव निवासी राजनाथ पासवान का 30 वर्षीय बेटा मंजय पासवान दिल्ली के निजी कंपनी में डिजाइनर के रूप में काम करता था। मंजय पासवान का भाई भी हरियाणा के कंपनी में काम करता था, जिसकी तबीयत खराब हो गई थी और डॉक्टर के यहां दिखलाने जाना था। 


20 नवंबर को वह अपने भाई का इलाज कराने के लिए हरियाणा जा रहा था, तभी दिल्ली के मंगोलपुरी के पास अज्ञात अपराधियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक मंजय पासवान का शव बेलखारा गांव पहुंचा तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। मंजय पिछले पांच वर्षों से दिल्ली में रहकर काम कर रहा था, जहां उसकी हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता