ब्रेकिंग
बिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांच

बिहार पंचायत चुनाव: मुखिया पति ने CO को बुरी तरह पीटा, गाली देकर धमकाया... मेरी पत्नी हारी तो तुमको जान से मार दूंगा

VAISHALI : बिहार में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहा है. पंचायत चुनाव में कई घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला सूबे के वैशाली जिले का है. यहां एक मुखिया पति ने अंचलाध

बिहार पंचायत चुनाव: मुखिया पति ने CO को बुरी तरह पीटा, गाली देकर धमकाया... मेरी पत्नी हारी तो तुमको जान से मार दूंगा
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहा है. पंचायत चुनाव में कई घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला सूबे के वैशाली जिले का है. यहां एक मुखिया पति ने अंचलाधिकारी को जान से मारने की धमकी दी है. इस घटना को लेकर सीओ ने संबंधित थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.


मामला वैशाली जिले के महनार का है. यहां अंचलाधिकारी मेश प्रसाद सिंह ने हसनपुर उतरी पंचायत के मुखिया पति सुदेश सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. सीओ ने आरोप लगाया है कि मुखिया ने ये कहते हुए धमकाया है कि "अगर मेरी पत्नी पंचायत चुनाव में हारी तो जान से मार दूंगा." सीओ का आरोप है कि 11 अक्टूबर को वह जिलास्तरीय बैठक में हिस्सा लेकर शाम को लगभग 5 बजे अपने आवास पहुंचे थे. इस दौरान मुखिया पति सुदेश सिंह और एक शख्स उनके आवास में घुस आया और उन्होंने गाली गलौज करते हुए मारपीट की और गले से सोने की चेन भी छीन ली. 


सीओ का कहना है कि मारपीट और बदतमीजी करने के साथ-साथ मुखिया पति सुदेश सिंह ने उन्हें धमकाया और कहा कि "आपने मेरी पंचायत को बाढ़ग्रस्त घोषित नहीं किया है. मेरी पत्नी चुनाव हारी तो आपको जान से मार दूंगा." पीड़ित सीओ ने एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. थानेदार के मुताबिक आरोपी मुखिया पति ने भी अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.