ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है

नीले ड्रम कांड के डर से एक पति ने अपनी बीवी को उसके प्रेमी के साथ जाने दे दिया। लगातार विवाद और अफेयर के चलते मामला पुलिस और मेडिएशन सेल तक पहुंच गया था, जहां समझौते के बाद दोनों अलग हो गए।

उत्तर प्रदेश न्यूज
पति-पत्नी और वो
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी बीवी को उसके प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी। उसके इस फैसले के पीछे पत्नी के साथ लगातार विवाद और एक डरावनी आशंका थी। उसे यह डर सता रहा था कि इस चक्कर में कही उसकी हत्या ना कर दी जाए। क्योंकि पत्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नीला ड्रम का फोटो पोस्ट कर दिया था। जिसे देखकर उसे मेरठ का नीला ड्रम कांड याद आया और उसने यह फैसला लेते हुए कहा कि जान है तो जहान है। 


मामला नगर कोतवाली देहात क्षेत्र के दौलतगढ़ गांव का है। जहां राजकुमार नामक एक युवक की शादी कुछ साल पहले हुई थी। एक बच्चे को जन्म देने के बाद कुछ दिन सब कुछ ठीक रहा लेकिन जब एक युवक की एंट्री हुई तब पति-पत्नी के बीच झगड़े शुरू हो गए। आरोप है कि पत्नी अक्सर विवाद करती थी और नाराज होकर मायके चली जाती थी।


इसी दौरान पति को पता चला कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध है। इस बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया। हालात इतने बिगड़ गए कि पिछले एक महीने में कई बार मामला थाने तक पहुंचा और पति को बार-बार पुलिस के चक्कर लगाने पड़े।


मामले ने नया मोड़ तब लिया, जब पत्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें “नीला ड्रम” लिखा था। इस पोस्ट को देखकर पति के मन में डर बैठ गया। दरअसल, मेरठ में हुए चर्चित “नीला ड्रम कांड” की घटना से वह पहले ही सहमा हुआ था।


डर और मानसिक तनाव के चलते पति ने पुलिस और महिला सेल से मदद मांगी और पत्नी से अलग होने की गुहार लगाई। मामला मेडिएशन सेल तक पहुंचा, जहां दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की गई। हालांकि, पत्नी अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।


आखिरकार, पति ने अपनी सुरक्षा और मानसिक शांति को प्राथमिकता देते हुए पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी। मेडिएशन सेल की मौजूदगी में दोनों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब दोनों पक्ष अलग होने पर सहमत हो गए, तो किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।