ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

हाजीपुर में लूट की बड़ी वारदात: अपराधियों ने एक करोड़ की ज्वेलरी लूटी, 8 लाख रुपए कैश भी ले गए

VAISHALI : वैशाली जिले के हाजीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. हाजीपुर में अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बाइक सवार अपराधियों ने हाजीपुर के भीड़भ

हाजीपुर में लूट की बड़ी वारदात: अपराधियों ने एक करोड़ की ज्वेलरी लूटी, 8 लाख रुपए कैश भी ले गए
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : वैशाली जिले के हाजीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. हाजीपुर में अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.  बाइक सवार अपराधियों ने हाजीपुर के भीड़भाड़ वाले इलाके में एक ज्वेलरी दुकान में लूट को अंजाम दिया है. लूट को लेकर मिली पहली जानकारी के मुताबिक तकरीबन एक करोड़ रूपए की ज्वेलरी अपराधियों ने लूट ली है. साथ ही साथ 8 लाख कैश भी अपराधी अपने साथ ले गए हैं. 


हाजीपुर नगर थाना इलाके के अनवरपुर चौक के पास स्थित आदित्य ज्वेलर्स में अपराधियों ने अब से थोड़ी देर पहले लूट की इस वारदात को अंजाम दिया है.  बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने तकरीबन एक करोड़ रुपए के सोना चांदी के गहने और उसके साथ-साथ आठ लाख रुपये कैश भी लूट लिए. इतना ही नहीं ज्वेलरी दुकानदार का मोबाइल फोन और सीसीटीवी का डीवीआर भी अपराधी अपने साथ ले गए. 


घटना की जानकारी मिलने के बाद वैशाली के एसपी मनीष कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे हैं.  घटना को लेकर पुलिस ने शहर में हर तरफ नाकेबंदी की है और जगह-जगह चेकिंग की जा रही है. एसपी ने कहा है कि लूटने की हुई है इसको लेकर के अभी आकलन चल रहा है. हालांकि ज्वेलरी दुकानदार का कहना है कि लूट की रकम करोड़ रुपए से ज्यादा है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता