ब्रेकिंग
4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा

बिहार : चुनावी रंजिश में जबरदस्त गोलीबारी, आधा दर्जन लोग जख्मी, दो प्रत्याशियों के परिजन भिड़े

VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के वैशाली से सामने आ रही है जहां चुनावी रंजिश में दो सरपंच प्रत्याशियों के परिजनों के बीच हिंसक झड़प हो गई. दोनों गुटों के बीच खूब मारपीट और फायर

बिहार : चुनावी रंजिश में जबरदस्त गोलीबारी, आधा दर्जन लोग जख्मी, दो प्रत्याशियों के परिजन भिड़े
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के वैशाली से सामने आ रही है जहां चुनावी रंजिश में दो सरपंच प्रत्याशियों के परिजनों के बीच हिंसक झड़प हो गई. दोनों गुटों के बीच खूब मारपीट और फायरिंग हुई. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 


मामला वैशाली के महुआ अनुमंडल अंतर्गत जंदाहा प्रखंड का है. मिली जानकारी के अनुसार, अदलपुर पंचायत में पंचायत चुनाव के बाद चुनावी रंजिश को लेकर दो सरपंच पद के प्रत्याशियों के परिजनों के बीच हिंसक झड़प हुई. 


इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. इस घटना में फायरिंग की बात भी बताई जा रही है. घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. 


दोनों गुट के लोग एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं. दोनों ओर से वर्चस्व की लड़ाई में मारपीट किए जाने की बात कही गई है. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. 


बताया जाता है कि अदलपुर पंचायत के लिए मालती देवी और सुशीला देवी के पंचायत पद के लिए कड़ी टक्कर है और इसी बात को लेकर दोनों प्रत्याशियों के परिजनों में तनातनी चल रही थी जो हिंसक झड़प में बदल गई. 

टैग्स