ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर EC की टीम, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

PATNA : लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग की उच्चस्तरीय टीम तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आज शाम 6.30 बजे पटना पहुंचेगी। टीम का नेतृत्व देश के मुख्य निर्वाचन आयु

बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर EC की टीम, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग की उच्चस्तरीय टीम तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आज शाम 6.30 बजे पटना पहुंचेगी। टीम का नेतृत्व देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार करेंगे। उनके साथ दोनों निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय व अरुण गोयल के अलावा आयोग के वरीय अधिकारी रहेंगे।


आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, 20 और 21 फरवरी को बिहार की तैयारियों की समीक्षा आयोग के अनुसार 20 फरवरी की सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक बिहार के सभी राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त दलों के साथ बैठक होगी। वहीं, 11.45 बजे से 7 बजे शाम तक सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, केंद्रीय बलों के प्रमुख एवं सभी प्रमंडलीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक के साथ बैठक होगी।


 इस बैठक में चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों के अनुसार हुई तैयारियों की जानकारी ली जाएगी। आयोग के साथ 22 फरवरी को बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ), पुलिस के नोडल अधिकारी, बिहार में तैनात केंद्रीय बलों के नोडल अधिकारियों की बैठक दिन में 10 बजे से 11 बजे तक होगी।


इसके बाद 11 बजे से 1 बजे तक सभी खुफिया एवं जांच से जुड़े विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं आयोग की टीम दोपहर दो बजे से तीन बजे तक बिहार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक करेगी। आयोग के निर्देशानुसार जिलों में स्थानीय अपराधियों की कुंडली खंगाली जा रही है। पुलिस अवैध शराब की भट्टियों, अवैध हथियार फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग ने संवेदनशील स्थलों की जानकारी मांगी है। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में करीब 25 हजार से अधिक संवेदनशील बूथों का निर्धारण किया गया था। राज्य में वर्तमान में लोकसभा चुनाव को लेकर 77 हजार 392 बूथ गठित किए गए हैं।


आपको बताते चलें कि, चुनाव आयोग की उच्चस्तरीय टीम लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा विभिन्न राज्यों में जाकर ले रही है। बिहार दौरे के पूर्व भी दक्षिण के कई राज्यों का दौरा चुनाव आयोग की टीम कर चुकी है। राज्यों में लोकसभा चुनाव की तैयारियों से संतुष्ट होने के बाद आयोग दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव की विस्तृत घोषणा करेगा।