1st Bihar Published by: Rohit Updated Aug 13, 2021, 8:36:01 AM
- फ़ोटो
SHEIKHPURA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के शेखपुरा जिले से सामने आ रही है. बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात शेखपुरा जिले के शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र की है. यहां पांची गांव में बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी है. मृतक की पहचान सुरेश मांझी (38) के रूप में की गई है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है.
इस घटना की जानकारी मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. शेखोपुर सराय के थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मौके पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. मामले की जाँच जारी है. जल्द ही पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी.