ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

शेखपुरा में बेखौफ अपराधियों का दुस्साहस, घर में घुसकर की युवक की हत्या

SHEIKHPURA : बिहार के शेखपुरा जिले में अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला है. बरबीघा थाना क्षेत्र के महिंद्रा शो रूम पीछे बीती रात्रि अज्ञात अपराधियों ने घर मे घुसकर एक युवक

 शेखपुरा में बेखौफ अपराधियों का दुस्साहस, घर में घुसकर की युवक की हत्या
First Bihar
2 मिनट

SHEIKHPURA : बिहार के शेखपुरा जिले में अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला है. बरबीघा थाना क्षेत्र के महिंद्रा शो रूम पीछे बीती रात्रि अज्ञात अपराधियों ने घर मे घुसकर एक युवक की हत्या कर दी. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


बताया जा रहा है कि अपराधियों ने घर में जबरदस्ती घुसकर लोगों को बेरहमी से पीटना शुरू किया. जिसमें युवक हर्ष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई.वहीं युवक के पिता अजीत सिंह और उसकी माता राधिका देवी बुरी तरह घायल हो गई. जिन्हें गम्भीर अवस्था में रेफर कर दिया गया. जबकि युवक की बहन खुशबु कुमारी किसी तरह अपराधियों के चंगुल से भागकर पुलिस थाने पहुंची.


सूचना पाकर पुलिस तुरन्त घटनास्थल पर पहुंची. तबतक सभी अपराधी हत्याकांड को अंजाम देकर वहां से निकल चुके थे. मिली जानकारी के मुताबिक नालन्दा जिले के सारे थानाक्षेत्र के बेदौली गांव के अजित कुमार और उनका परिवार वर्षों से बरबीघा के इस मोहल्ले में अपना घर बनाकर रह रहे थे. पुलिस गहराई से घटना की जाँच में जुटी है. इस हत्याकांड के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर अपराधी की गिरफ्तारी की मांग की है. स्थानीय लोगों ने एनएच 82 को जाम किया है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rohit

FirstBihar संवाददाता