ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहार के शादीशुदा शख्स को रिलेशनशिप में रहना पड़ गया महंगा, छोटी सी बात पर गर्लफ्रेंड ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

DESK: बिहार के रहने वाला विजय कमाने के लिए पत्नी को छोड़कर आंध्र प्रदेश चला गया। जहां तोर्रागुडीपाडु गांव में वो डेयरी का काम करने लगा। इसी दौरान उसकी मुलाकात बिहार की रहने वा

बिहार के शादीशुदा शख्स को रिलेशनशिप में रहना पड़ गया महंगा, छोटी सी बात पर गर्लफ्रेंड ने काट दिया प्राइवेट पार्ट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बिहार के रहने वाला विजय कमाने के लिए पत्नी को छोड़कर आंध्र प्रदेश चला गया। जहां तोर्रागुडीपाडु गांव में वो डेयरी का काम करने लगा। इसी दौरान उसकी मुलाकात बिहार की रहने वाली सीता नाम की लड़की से हो गयी। दोनों ने अपना परिचय एक दूसरे को दिया। जब पता चला की दोनों बिहार के ही रहने वाले हैं। तब दोनों में अच्छी दोस्ती हो गयी। 


कुछ दिन बाद दोनों ने लिव इन रिलेशन में रहने का फैसला लिया। सीता को विजय ने बता दिया था कि उसकी शादी हो चुकी है और उसकी पत्नी बिहार में गांव पर रहती है। वो यहां कमाने के लिए आया है। सीता भी जानती थी की विजय शादीशुदा है लेकिन इसके बावजूद वो उसके साथ पिछले 4 महीने से रहती थी। अब उसकी नजर विजय के पैसे पर टिकी थी। 


जिसे विजय अपने गांव पत्नी के पास भेजा करता था। एक दिन जब विजय ने अपनी पत्नी को पैसा भेजा तो उसकी प्रेमिका सीता आगबबूला हो गयी। उसने आव देखा ना ताव घर में रखे चाकू से विजय के प्राइवेट पार्ट को काट डाला। घटना आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। गुप्तांग काटे जाने से विजय बुरी तरह लहुलुहान हो गया। 


उधर घटना को अंजाम देने के बाद प्रेमिका फरार हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पीड़ित विजय ने पुलिस को बताया कि वो बिहार का रहने वाला है और जिस लड़की के साथ वो रिलेशनशिप में रह रहा था वो भी खुद को बिहार की रहने वाली बताई थी। 


बिहार में नौकरी और कोई जॉब नहीं मिला तो वह आंध्रप्रदेश में काम करने के लिए चला आया जहां बड़ी मेहनत से वो डेयरी चला रहा था और कमाई के पैसे अपने गांव पत्नी के पास भेजा करता था। पिछले चार महीने से वो सीता के साथ रिलेशन में रह रहा था लेकिन जब भी वो अपनी पत्नी को पैसे भेजता सीता इसका विरोध किया करती थी और नाराज हो जाती थी। 


खाना खाने के बाद जब वो बेड पर सोने गया तब सीता ने उस पर हमला कर दिया। पहले हाथ पैर को रस्सी से बांध दिया फिर किचेन से चाकू लाकर उसके गुप्तांग को काट दिया। फिलहाल पुलिस सीता नामक लड़की का पता लगाने में जुटी है। पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है।