ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बिहार : सनकी पति ने पत्नी को मारा चाकू, फिर खुद जहर खाकर की आत्महत्या

SASARAM : बिहार के सासाराम में एक सनकी पति की करतूत सामने आई है. दरअसल, पति ने पहले अपनी पत्नी को चाकू मारकर जख्मी कर दिया फिर खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि पति

बिहार : सनकी पति ने पत्नी को मारा चाकू, फिर खुद जहर खाकर की आत्महत्या
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : बिहार के सासाराम में एक सनकी पति की करतूत सामने आई है. दरअसल, पति ने पहले अपनी पत्नी को चाकू मारकर जख्मी कर दिया फिर खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि पति अक्सर पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव में रहता था, इसी वजह से उसने यह कदम उठाया. 


घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़हिया बाग की है. मृतक की पहचान सुनील साह और घायल महिला की पहचान रीना देवी के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी में पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव चल रहा था. उसी तनाव में सुनील ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बाद में जब उसे अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसने खुद जहर खाकर खुदकुशी कर ली. 


मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी रीना देवी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जबकि मृत पति सुनील साह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है. 


बताया जाता है कि सुनील साह छोटा मोटा मजदूरी करते थे. वह बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुरा निकरी के निवासी थे और सासाराम में रहकर काम करते थे. फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है. मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता