1st Bihar Published by: Updated Jul 29, 2021, 4:20:05 PM
- फ़ोटो
PATNA : प्रेम प्रसंद से जुड़ी हुई एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का गला रेत दिया है. प्रेम प्रसंग को लेकर ही इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना गोरखपुर के छावनी रेलवे स्टेशन के पास की है. यहां खून से लथपथ एक युवक मिला. जख्मी युवक की पहचान पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले फरेंदर के रूप में की गई. बताया जा रहा है कि फरेंदर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शाहपुर के दरगहिया में किराए पर कमरा लेकर रहता है. पत्नी ने पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोमवार की भोर में उसका गला रेत दिया था. कैंट थानेदार ने आरोपितों को रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार लिया.
इस घटना के बाबत एसपी सिटी सोनम कुमार ने सीओ कैंट कार्यालय में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह छावनी स्टेशन से सटे आर्मी पब्लिक स्कूल के पास खून से लथपथ युवक अचेत मिला था. उसके गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था. कैंट पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया. होश में आने पर युवक की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया थानाक्षेत्र स्थित पूर्वी करगहिया निवासी फरेंदर शर्मा के रुप में हुई.
छानबीन करने पर पता चला कि राजगीर का काम करने वाला फरेंदर शाहपुर क्षेत्र के दरगहिया में किराए पर कमरा लेकर पत्नी प्रीति और चार बच्चों के साथ रहता था. साथ में लेबर का काम करने वाला पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर, भसुरारी निवासी शशिकांत तिवारी से उसकी पत्नी से प्रेस-संबंध है. किसी बात को लेकर पत्नी से फरेंदर का विवाद हो गया. मारपीट में वह चोटिल हो गया. जिसके बाद एम्स में दवा कराने के बहाने प्रीति और शशिकांत उसे अपने साथ ले आए. रेलवे क्रासिंग के पास सुनसान स्थान देखकर चाकू से गला रेत दिया. अचेत होने पर मरा समझकर चले गए.
पकड़े गए जाने के डर से आरोपितों ने घर छोड़ दिया. तलाश में जुटे कैंट थाना प्रभारी ने मंगलवार की शाम आरोपितों को रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया. उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ. मेडिकल कालेज में भर्ती फरेंदर की स्थिति में सुधार है. बच्चों को फरेंदर के बड़े भाई धर्मेंद्र शर्मा के साथ घर भेजा गया है.
प्रीति और शशिकांत की जान पहचान पिछले चार साल से थी. पति को रास्ते से हटाने की साजिश रचने के बाद दबाव बनाकर डेढ़ माह पहले उसे गोरखपुर ले आयी. खुद भी बच्चों के साथ आकर रहने लगी. एक सप्ताह बाद शशिकांत को भी बुला लिया. गोरखपुर आने के बाद वह फरेंदर के बगल में ही किराए पर कमरा लेकर रहने लगा और साथ में काम करता था. सोमवार की भोर में मौका मिलते ही चाकू से गला रेत दिया.