ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

बिहार : शादीशुदा महिला ने किया स्टाफ का मर्डर, दो-दो बॉयफ्रेंड का राज़ खोलने की दी सजा

PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले में एक लाइन होटल के शौचालय की टंकी से नर कंकाल मिला. जब इस मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार, नर कंकाल होट

बिहार : शादीशुदा महिला ने किया स्टाफ का मर्डर, दो-दो बॉयफ्रेंड का राज़ खोलने की दी सजा
First Bihar
3 मिनट

PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले में एक लाइन होटल के शौचालय की टंकी से नर कंकाल मिला. जब इस मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार, नर कंकाल होटल के ही एक कर्मचारी का है जिसकी चार महीने पहले हत्या कर दी गई थी. होटल की मालकिन ने ही अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था और टंकी में शव को डालकर प्लास्टर करा दिया था. इस मामले का खुलासा उसके पति ने ही किया है.    


दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी बैरियर के पास दुलारी लाइन होटल में काम करने वाला कारीगर मो. मुजाहिद करीब चार माह से लापता था. परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला. परिजन जब भी होटल मालकिन से इस बारे में पूछताछ करते तो होटल मालकिन द्वारा यह बताया जाता कि काम छोड़कर किसी दूसरे होटल में चला गया है. लेकिन अब जब मामले का खुलासा हुआ तो परिजनों के होश उड़ गए. 


मिली जानकारी के अनुसार, घटना के चार महीने के बाद होटल की मालकिन और उसके पति विजय राहा के बीच झगड़ा हुआ तो विजय राहा ने गायब हुए कर्मी के घर जाकर बता दिया कि उसकी पत्नी रौशन बानो, पास के मंदिर का पुजारी प्रताप ठाकुर और सैलून के संचालक राजेश ठाकुर ने मिलकर होटल स्टॉफ मो. मुजाहिद की हत्या कर दी है. चार महीने बाद इस खबर को सुनकर परिजन दंग रह गए. 


परिजनों ने मुफस्सिल थाने की पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने इस मामले में होटल के संचालक विजय राहा और मंदिर के पुजारी और ठाकुर को हिरासत में लिया है. पुलिस ने जब टंकी की तलाशी ली तो कपड़े में लिपटा हुआ नर कंकाल बरामद हुआ है. बताया जाता है कि होटल की मालकिन रौशन बानो का पुजारी और ठाकुर दोनों से अवैध संबंध था जिसे मो. मुजाहिद ने रंगे हाथ पकड़ लिया था. 


इसके बाद सारी बात होटल मालिक विजय राहा को बता दी थी. इससे नाराज होटल मालकिन ने पुजारी और ठाकुर के साथ मिलकर मुजाहिद की हत्या कर टंकी में शव को डाल दिया था. इसके बाद महिला ने अपने पति को भी हत्या की धमकी दी थी. फिलहाल होटल मालकिन फरार है. 

टैग्स