ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बिहार : होटल में STF ने की छापेमारी, दो लोग गिरफ्तार, 36 लाख रुपये ठगने का आरोप

PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले में भोपाल से आई एसटीएफ की टीम ने एक होटल में दबिश दी है. पटना और भोपाल की एसटीएफ टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार क

बिहार : होटल में STF ने की छापेमारी, दो लोग गिरफ्तार, 36 लाख रुपये ठगने का आरोप
First Bihar
3 मिनट

PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले में भोपाल से आई एसटीएफ की टीम ने एक होटल में दबिश दी है. पटना और भोपाल की एसटीएफ टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने का काम करते थे.


पूर्णिया जिले के भट्ठा बाजार स्थित एक निजी होटल में छापेमारी कर इन दोनों ठगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. पकड़े गए दोनों अपराधियों की पहचान पटना सिटी के जलालपुर के रहने वाले संदीप कुमार करवारिया और मधुबनी के नवरतन कालोनी में रहने वाले दीपक कुमार सिंह के रूप में की गई है. पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने बताया कि दोनों ठगों को पूर्णिया सीजेएम कोर्ट में पेश करने के बाद भोपाल एसटीएफ की टीम अपने साथ पांच दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लेकर भोपाल चली गई है. 


भोपाल एसटीएफ टीम रीवा जिला के मऊगंज निवासी विवेक कुमार मिश्र की शिकायत पर यह कार्रवाई की है. विवेक मिश्र ने एसपी से शिकायत की थी कि गांधी मेडिकल कालेज भोपाल एवं लोकमान्य मेडिकल कालेज साइन बाम्बे में बेटे प्रतीक को प्रवेश दिलाने के नाम पर संदीप करवारिया, देवराज मिश्र, चौहान, पोंटिल, राकेश वर्मा पर 36 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया था. 


इसमें विवेक कुमार मिश्र ने तीन किस्त में 34 लाख दिल्ली आकर देवराज मिश्र, संदीप करवारिया और चौहान को दिए थे. पहली किस्त में 12 लाख दूसरी किस्त में 15 लाख और तीसरी किस्त में सात लाख रुपये दिए थे. मोबाइल पर प्रवेश का मैसेज भेजा था शिकायत में बताया गया था कि 34 लाख देने के बाद इन लोगों के द्वारा प्रतीक मिश्र का प्रवेश हो जाने का मोबाइल पर मैसेज भी भेजा था. 


उसके बाद बाकी के दो लाख रुपये भी इन लोगों द्वारा ले लिए गए. बाद में जब इस बारे में गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल और लोकमान्य मेडिकल कॉलेज साइन बॉम्बे में प्रवेश होने की जानकारी ली तो पता चला कि प्रवेश हुआ ही नहीं. इसके बाद विवेक कुमार मिश्र ने रीवा पुलिस अधीक्षक को शिकायत की. रीवा पुलिस अधीक्षक ने मामले को भोपाल एसटीएफ के पास भेज दिया था.

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता