ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार में PFI के ठिकानों पर फिर NIA और ATS की रेड, दरभंगा और पटना में टीम ने शुरू की छापेमारी

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके फुलवारीशरीफ में एक बार फिर एनआइए ने दबिश डाली है। एनआइए की टीम पटना के फुलवारीशरीफ और दरभंगा में छापेमारी कर रही है। टीम द्वारा पीएफ

बिहार में PFI के ठिकानों पर फिर NIA और  ATS की रेड, दरभंगा और पटना में टीम ने शुरू की छापेमारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके फुलवारीशरीफ में एक बार फिर एनआइए ने दबिश डाली है। एनआइए की टीम पटना के फुलवारीशरीफ और दरभंगा में छापेमारी कर रही है। टीम द्वारा पीएफआइ के ठिकानों पर छापेमारी की गयी है। इस छापेमारी में आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) भी शामिल है। यह छापेमारी दरभंगा में बहेरा थाना क्षेत्र में की गयी है।


मिली जानकारी के अनुसार, एनआइए की टीम ने दरभंगा में बहेरा थाना क्षेत्र के छोटकी बाजार से एक संदिग्ध युवक को  उठाया है। वह पटना में रहकर पढ़ाई करता था। दरभंगा पुलिस की मदद से एनाइए  की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। जबकि राजधानी पटना में फुलवारी शरीफ के इमारत सरिया के पास एक मकान में यह छापेमारी चल रही है। 


बताया जा रहा है कि, एनआइए और आतंकवाद निरोधी दस्ता की टीम  फुलवारी पटना थाना काण्ड सं 827 में वांछित अभियुक्त मुमताज अंसारी से जुड़ी जानकारी के आधार पर हो रही है। यह पूरा मामला पीएफ़आई (PFI) से जुड़ा होने की जानकारी मिल रही है। छापेमारी टीम 2 बजे रात से लगी हुई है।लेकिन, अभी तक कुछ खास नहीं मिला है। वहीं दरभंगा के बहेड़ा में भी NIA की छापेमारी चल रही है। एसएसपी अवकाश कुमार ने भी इसकी पुष्टि की है।