ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

पटना में पति-पत्नी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पटना सिटी इलाके में एक साथ पति-पत्नी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

पटना में पति-पत्नी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पटना सिटी इलाके में एक साथ पति-पत्नी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र की है. यहां लड्डू अखाड़ा इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मृतकों की पहचान 75 वर्षीय राजकुमार यादव और 70 वर्षीय मीना देवी के रूप में गई है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. दोनों की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है. 


इस घटना को लेकर आलमगंज थाना में कार्यरत नंदकिशोर यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मृतक दंपति का बेटा और बहू घर छोड़कर फरार हो गए हैं. बताया जा रहा है कि कई दिनों से घरेलु विवाद चल रहा था. जिसके कारण बुजुर्ग दंपति बहुत परेशान थे. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा. 


उधर मृतक दंपति के दामाद अमरजीत कुमार ने बताया कि उन्होंने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत की है. दामाद ने आगे बताया कि घर में कई दिनों से लड़ाई-झगड़ा चल रहा था. जिसके कारण सास-ससुर बड़ी टेंशन में चल रहे थे.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता