ब्रेकिंग
4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा

पटना में फिर मर्डर, सुबह-सवेरे कपड़ा व्यापारी को मारी ताबड़तोड़ गोली, इलाके में सनसनी

PATNA : बिहार की राजधानी में इन दिनों अपराधी बेखौफ हो गए हैं. बीते दिन बख्तियारपुर में निजी गार्ड की गोली मारकर हत्या करने के बाद बदमाशों ने आज सुबह-सवेरे एक और बड़ी वारदात को

पटना में फिर मर्डर, सुबह-सवेरे कपड़ा व्यापारी को मारी ताबड़तोड़ गोली, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी में इन दिनों अपराधी बेखौफ हो गए हैं. बीते दिन बख्तियारपुर में निजी गार्ड की गोली मारकर हत्या करने के बाद बदमाशों ने आज सुबह-सवेरे एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक कपड़ा व्यापारी की हत्या कर दी है. मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात पटना सिटी के दिदारगंज थाना इलाके की है. यहां कोठिया में अपराधियों ने एक कपडा व्यापारी की हत्या कर दी. बदमाशों ने बुधवार को सुबह-सवेरे इस घटना को अंजाम दिया. मृतक की पहचान रोहन कुमार उर्फ दिनेश के रूप में की गई है, जो कपड़ा का कारोबारी बताया जा रहा है. इस वारदात  सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


गौरतलब हो कि बीते दिन पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तेजाबीघा गांव में  बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. युवक की पहचान तेजाबीघा निवासी स्वर्गीय कैलाश राय के 38 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार के रूप में की गई. अजीत कुमार अथमलगोला पीएचसी में निजी गार्ड के पद पर काम करता था. वह गांव में ही भोज खाकर अपने घर लौट रहा था. इसी बीच रास्ते में बदमाशों ने गोली मार दी.


बख्तियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि स्वजनों के अनुसार भूमि विवाद में हत्या की गई है. युवक के सीने में दो गोली मारी गई है. घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता