1st Bihar Published by: Updated Sep 18, 2020, 7:49:19 AM
- फ़ोटो
PATNA : लंबे वक्त से खाली पड़े मुख्य सूचना आयुक्त के पद को आखिकार भर दिया गया है. विधानसभा चुनाव के पहले मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नरेंद्र सिन्हा की नियुक्ति हुई है. नरेंद्र कुमार सिन्हा को बिहार राज्य सूचना आयोग का राज्य मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है. गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें शपथ दिलाई.
नरेंद्र सिन्हा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1980 बैच के रिटायर्ड अधिकारी हैं. गुरुवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. सूचना आयुक्त ओमप्रकाश और प्रमोद कुमार ठाकुर के साथ-साथ मुख्य सचिव दीपक कुमार भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे.
कोरोना काल को देखते हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम को बेहद सीमित रखा गया था. पिछले दिनों सरकार ने चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद नरेंद्र सिन्हा की नियुक्ति की थी.