ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

बिहार : पति ने दो बच्चों की हत्या कर किया सुसाइड, पत्नी के अफेयर का पता चलने पर की आत्महत्या

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पति की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने अपने बेटे-बेटी की पहले हत्या कर दी, उसके बाद खुद भी फांसी के फंदे से लटक

बिहार : पति ने दो बच्चों की हत्या कर किया सुसाइड, पत्नी के अफेयर का पता चलने पर की आत्महत्या
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पति की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने अपने बेटे-बेटी की पहले हत्या कर दी, उसके बाद खुद भी फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. सुसाइड करने के पहले मृतक ने एक वीडियो भी बनाया जिसमें उसने अपने इस खौफनाक कदम के उठाने के पीछे की वजह बताई. इतना ही नहीं, उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें उसने पूरे मामले की जानकारी लिख दी. इस घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है. 


मामला जिले के गायघाट थाना के बेनीबाद ओपी के बलहा का है. मृतक की पहचान रघुवंश राय के बेटे दीपक राय के रूप में की गई है. परिजनों और ग्रामीणों की मानें तो मृतक दीपक राय का पत्नी से विवाद था. 


कल वह विवाद सुलझाने ही अपने ससुराल दरभंगा जिला के कमतौल गया था जहां कमतौल थाना पुलिस की मौजूदगी में ही ससुराल वाले और पत्नी ने मानसिक रूप से उसे प्रताड़ित किया. मंगलवार को बलहा आकर पुलिस की मौजूदगी में बेटा बेटी को कमतौल अपने मायके ले जाने की बात कही थी, जिसके बाद दीपक राय घर लौटा और रात में घर में सो रहे पहले अपने बेटे प्रियांशु और बेटी वाणी की हत्या कर दी, फिर फांसी के फंदे से लटक गया.


सुबह जब घर नहीं खुला तो उसकी मां और भाई के परिजनों ने गेट खुलवाया. गेट खुलते ही उन्होंने देखा कि घर में तीन शव पड़े हुए थे, जिसके बाद कोहराम मच गया. परिजनों का कहना है कि पहले तकीये से दबाकर दीपक ने बच्चों की हत्या की फिर खुद फंदे से लटक गया. ससुराल से आने के बाद वह टेंशन में था. वह अपने बच्चों को ससुराल में पत्नी को नहीं देना चाहता था.


इसके अलावा मृतक ने अपने कमरे में जो सुसाइड नोट छोड़ा है, उसमें उसने अपनी पत्नी के किसी और युवक के साथ शादी से पहले शारीरिक संबंध होने की बात कही है. फिलहाल पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता