ब्रेकिंग
4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा

बिहार : महिला बैंककर्मी से बलात्कार, जबरदस्ती मांग में सिंदूर भरकर आरोपी बोला.. अब से तुम मेरी पत्नी हो

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है. एक महिला बैंककर्मी ने अपने साथ काम करने वाले एक शख्स पर रेप का आरोप लगाकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

बिहार : महिला बैंककर्मी से बलात्कार, जबरदस्ती मांग में सिंदूर भरकर आरोपी बोला.. अब से तुम मेरी पत्नी हो
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है. एक महिला बैंककर्मी ने अपने साथ काम करने वाले एक शख्स पर रेप का आरोप लगाकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पीड़िता के अनुसार, आरोपी शख्स ने पहले उसके साथ रेप किया और फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर दो बार में 55 हजार रुपये भी ऐंठ लिए. मामला सामने आते ही पुलिस जांच में जुट गई है. 


थाने में दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि वह गोला रोड स्थित एक बैंक में काम करती है. उसके साथ गौरव कुमार नाम का एक शख्स भी काम करता था. बैंक में ही आरोपित से पीड़िता की दोस्ती हुई थी. नवंबर 2018 में वह उसे मां से मिलाने की बात कहकर अपने घर पर ले गया. फिर नशे की दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने इसका वीडियो भी बना लिया. 


पीड़िता ने बताया कि जब वह होश में आयी तो उसकी मांग में सिंदूर भरकर मंगलसूत्र पहना दिया. उसने कहा कि अब से वह उसकी पत्नी है. फिर झांसा देकर लगातार यौन शोषण किया. जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपित ने अपने पिता के साथ मिलकर गर्भपात करा दिया. 


मामले की जानकारी देते हुए नगर थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि एफआईआर में मिठनपुरा थाने के रामबाग निवासी गौरव कुमार को नामजद किया गया है. केस की छानबीन का जिम्मा दारोगा बबीता कुमारी को सौंपा गया है. जांच की जा रही है. 

टैग्स