ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

बिहार : पोती से छेड़खानी का विरोध करने पर दादी की हत्या, मनचले ने गला दबाकर मार डाला

MUNGER : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से सामने आ रही है जहां कुछ बदमाशों ने वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया

बिहार : पोती से छेड़खानी का विरोध करने पर दादी की हत्या, मनचले ने गला दबाकर मार डाला
First Bihar
3 मिनट

MUNGER : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से सामने आ रही है जहां कुछ बदमाशों ने वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों ने पड़ोस के ही रहने वाले एक शख्स पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों ने यह भी बताया है कि वृद्ध महिला की हत्या इसलिए की गई क्योंकि आरोपी अक्सर मृतका की पोती से छेड़खानी करता था. महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई. 


मामला धरहरा थाना क्षेत्र के सारोबाग गांव की है. मृतका की पहचान 70 वर्षीय वृद्ध महिला कैली देवी के रूप में कि गई है. परिजनों ने पड़ोस के ही सारोबाग निवासी संजय चौधरी उर्फ कल्लू चौधरी पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतका की बहु प्रेमा देवी ने बताया कि संजय चौधरी बेटी के साथ अक्सर छेड़खानी करता था. 


घटना के दिन मृतका घर की छत पर सो रही थी. उसी दौरान छत से संजय चौधरी बुरी नीयत से घर में घुसने की कोशिश कर रहा था. तभी सास की नींद खुल गई. जब वह घर में प्रवेश करने से रोकने लगी तो संजय चौधरी ने सास का गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया. बेटी जब सुबह छत पर गई तो अपनी दादी कैली देवी को मृत पड़ा देखकर रोने लगी. लोगों ने देखा कि सास छत पर फर्श पर मरी पड़ी थी. आशंका है कि संजय चौधरी ने ही सास की गला दबाकर हत्या कर दी. महिला के गले पर जख्म के निशान थे. 


मौके पर पहुंची धरहरा पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की. इस संबंध में धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत संदेहास्पद लग रहा है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. 

टैग्स