ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

बिहार : PDS डीलर के बेटे की गला काटकर हत्या, बदमाशों ने अर्धनग्न अवस्था में छोड़ी लाश

MUNGER : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बदमाशों ने PDS डीलर के बेटे की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. मामले की जानकारी मिल

बिहार : PDS डीलर के बेटे की गला काटकर हत्या, बदमाशों ने अर्धनग्न अवस्था में छोड़ी लाश
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बदमाशों ने PDS डीलर के बेटे की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


घटना मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह गांव की है. मृतक की पहचान PDS डीलर कृष्णा पासवान के 23 वर्षीय बेटे राजा कुमार के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि राजा 20 अक्टूबर को रेलवे में ज्वाइनिंग के लिए मैसूर जाने वाला था. उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी फिर भी उसकी निर्मम हत्या कर दी गई. 


मृतक के पिता ने बताया कि राजा गोदाम में ही रोज सोता था. सुबह जब वह नहीं आया तो गोदाम जाकर देखा गया. गोदाम के अंदर से खून बाहर निकल रहा था. जब अंदर जाकर देखा तो बेटे का शव पड़ा था. गला रेता हुआ था. राजा का मोबाइल भी घटनास्थल के पास नहीं मिला. आशंका जताई जा रही है कि उसका मोबाइल भी अपराधी ले गए होंगे.


घटना की जानकारी देते हुए SDPO नंदजी प्रसाद ने बताया कि घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को मंगाया गया है. वह मृतक के टी-शर्ट को सूंघ कर अलग-अलग पर जगह जाकर रुका है. जांच में जुटे हैं. परिजनों ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है. युवक की हत्या हुई है. प्रथमदृष्टया से मामला गला रेत कर हत्या करने का लग रहा है. 

टैग्स