1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Apr 13, 2023, 5:42:40 PM
- फ़ोटो
SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां पुलिस ने एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सरकारी डॉक्टर कोचस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर तैनात है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर सरकारी कागजातों में छेड़खाड़ का आरोप है। गुरुवार को अररिया से कोचस पहुंची पुलिस टीम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
दरअसल, कोचस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। अररिया जिला की पुलिस ने रोहतास पुलिस के सहयोग से डॉ. विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि अररिया जिला में जब उनकी पदस्थापना थी, उस दौरान एक प्रतिवेदन में छेड़छाड़ के मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
इस मामले में कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद अररिया पुलिस रोहतास के कोचस पहुंची और स्थानीय पुलिस की सहयोग से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पदाधिकारी को पुलिस अपने साथ अररिया लेकर चली गई। डॉक्टर की गिरफ्तारी से अस्पताल परिसर में काफी देर तक हड़कंप मचा रहा।