ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार के मंत्री का रंगबाज भतीजा अरेस्ट! ठेकेदार से मांगी थी 20 लाख की रंगदारी, आधी रात को घर पर चढ़कर की थी तोड़फोड़

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां 20 लाख रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव के भतीजे को अरेस्ट किया है। बीते 6 दिसंबर को मं

बिहार के मंत्री का रंगबाज भतीजा अरेस्ट! ठेकेदार से मांगी थी 20 लाख की रंगदारी, आधी रात को घर पर चढ़कर की थी तोड़फोड़
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां 20 लाख रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव के भतीजे को अरेस्ट किया है। बीते 6 दिसंबर को मंत्री का आरोपी भतीजा रामबाबू अपने 11 गुर्गों के साथ ठेकेदार सुनील कुमार यादव के घर पहुंचा था और जमकर तोड़फोड़ की थी। इस दौरान मंत्री के भतीजे ने ठेकेदार से 20 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की थी।


जानकारी के मुताबिक, बीते 6 दिसंबर की देर रात मंत्री सुरेंद्र यादव के भाई मंटू यादव का बेटा रामबाबू अपने गुर्गों के साथ मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के घुटिया गांव निवासी ठेकेदार सुनील कुमार यादव के घर पहुंचा था। इस दौरान मंत्री के आरोपी भतीजे ने ठेकेदार के घर के खिड़की और दरवाजे को तोड़ दिया था और ठेकेदार से 20 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर ठेकेदार को जान से मारने की धमकी दी थी।


इस घटना के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो मंत्री का आरोपी भतीजा रामबाबू अपने गुर्गों के साथ वहां से फरार हो गया। फागने के दौरान आरोपी की कार हादसे की शिकार हो गई। जिसके बाद कार सवार मंत्री का भतीजा और उसके साथ कार को वहीं छोड़कर फरार हो गए थे हालांकि इस दौरान तीन गोली और शराब की दो बोतलों के साथ एक शख्स पकड़ा गया था।


पीड़ित ठेकेदार द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मंत्री के भतीजे की कार से शराब की बोतल और गोली के साथ उसके गुर्गे सुबोध को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित ठेकेदार की शिकायत पर थाने में केस दर्ज किया गया। इसके बाद एसपी के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मामले की जांच के बाद मंत्री सुरेंद्र यादव के भतीजे रामबाबू को धर दबोचा है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता