Hindi News / news / देश में 24 घंटे में मिले कोरोना के 50 नए मरीज, बिहार में...

देश में 24 घंटे में मिले कोरोना के 50 नए मरीज, बिहार में एक भी नहीं

1st Bihar Published by: Updated Mar 21, 2020, 7:45:08 AM

देश में 24 घंटे में मिले कोरोना के 50 नए मरीज, बिहार में एक भी नहीं

- फ़ोटो

DELHI : कोरोना वायरस से पूरी दूनिया में खौफ है. क्या आम क्या खास सभी लोग इसके खौफ से खौफजदा हैं. सरकार बचाव के लिए कई कदम उठा रही है. इसी बीच देश में शुक्रवार को 24 घंटों के अंदर कोरोना के रिकॉर्ड 50 मामले सामने आए हैं. जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 250 हो गई है. जिससे देश में जनता कर्फयू से पहले ही कर्फयू जैसे हालात हो गए हैं. 


वहीं संक्रमितो के संपर्क में आने वाले 7000 लोगों को निगरानी में रखा गया है. इसी बीच बीहार के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. पटना के अगमकुआं स्थित रिसर्च संस्थान आरएमआरआई में जांंच किए गए अबतक के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है. 

संस्थान की जांच रिपोर्ट पूरी तरह पुख्ता है. इस पर संदेह नहीं किया जा सकता है. एनआईबी, पुणे ने भी इस संस्थान की जांच रिपोर्ट की पुष्टि की है.