ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावाBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावा

लखीसराय में जमीन कब्जाने के लिए मर्डर, दो गुटों में जमकर हुई फायरिंग, 5 घायल

LAKHISARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के लखीसराय जिले से सामने आ रही है. जमीन विवाद को लेकर एक शख्स की हत्या कर दी है. जबकि इस घटना में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये

लखीसराय में जमीन कब्जाने के लिए मर्डर, दो गुटों में जमकर हुई फायरिंग, 5 घायल
First Bihar
3 मिनट

LAKHISARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के लखीसराय जिले से सामने आ रही है. जमीन विवाद को लेकर एक शख्स की हत्या कर दी है. जबकि इस घटना में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई है. कई  राउंड गोलियां चली हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र की है. यहां रामतलीगंज गांव में जमीन विवाद को लेकर एक शख्स की हत्या कर दी गई है. जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. घायलों को सूर्यगढ़ा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए लखीसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. 


मृतक की पहचान रामतलीगंज गांव निवासी स्व मथुरा महतो के बेटे श्रवण महतो (60) के रूप में की गई है. घायलों की पहचान रंजन कुमार (35), सुभाष कुमार (21), ओम कुमार (19), चंद्रशेखर कुमार (18) और शत्रुघ्न महतो (32) के रूप में की गई है. 


घायल रंजन कुमार ने बताया कि दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग हुई है. इस दौरान कई राउंड गोलियां चलीं. घटनास्थल पर हथियारबंद लगभग 20 लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की. बताया जा रहा है कि श्रवण महतो अपने पांच बेटों के साथ 7 कट्ठा जमीन जोतने के लिए रामतलीगंज गांव के दक्षिण स्थिर आहर के पास पहुंचे थे. वहां पहले से विपक्षी लोग हथियार के साथ लैस थे, जिन्होंने अचानक हमला कर दिया. 


लखीसराय के डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि दो पक्ष एक ही जमीन पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. स्थानीय पुलिस-प्रशासन की ओर से इस जमीन को लेकर चल रहे विवाद के निपटारा 10 जुलाई को किया जाना था, लेकिन इससे पहले दोनों पक्ष भिड़ गए. इस मामले में अबतक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जांच के साथ-साथ आगे की कार्रवाई भी की जाएगी.