ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

बिहार : नशेड़ी बेटे ने किया मां-बाप का मर्डर, पैसे नहीं देने पर दोनों को काट डाला

KISHANGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के किशनगंज से सामने आ रही है. एक नशेड़ी बेटे ने अपने मां-बाप की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी है. डबल मर्डर की इस घटना के बाद से इल

बिहार : नशेड़ी बेटे ने किया मां-बाप का मर्डर, पैसे नहीं देने पर दोनों को काट डाला
First Bihar
3 मिनट

KISHANGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के किशनगंज से सामने आ रही है. एक नशेड़ी बेटे ने अपने मां-बाप की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी है. डबल मर्डर की इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. स्थानीय लोगों ने हत्यारे बेटे को पकड़ लिया. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.  


घटना किशनगंज के ठाकुरगंज के दूधोंटी की है. मिली जानकारी के अनुसार दिलदार नाम का युवक नशे का आदी था और अक्सर अपने माता-पिता से नशीली पदार्थ खरीदने के लिए पैसे की मांग करता था. नशा लेने के बाद वह अजीब तरह की हरकत करने लगता था. दिलदार की इस हरकत से माता-पिता के साथ ही परिवार और आस-पास के लोग काफी परेशान थे. 


दिलदार की इस हरकत से छुटकारा पाने के लिए उसके माता-पिता झाड़-फूंक करवाने नीम-हकीम के पास ले गये थे, जिससे दिलदार काफी नाराज था. नीम-हकीम के पास से वापस आने के बाद दिलदार ने नशा करने के लिए पैसे की मांग की. लेकिन मां ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया. इससे गुस्से में दिलदार ने मां के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया और फिर मां को बचाने आये पिता पर भी हमला कर दिया. 


धारदार हथियार से हमले के बाद मां की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए. आनन फानन में पिता को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती करया गया जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई. डबल मर्डर की इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव ने सनसनी फैल गई. मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. दिलदार के पिता का नाम फजलु रहमान और माता का जायना बेगम बताया जा रहा है.


इधर अपने माता-पिता को मौत के घाट उतारने के बाद दिलदार वहीं एक कोने में बैठ गया. जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. बाद में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दिलदार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई. 

टैग्स