Hindi News / news / बिहार : नाबालिग लड़की से गैंगरेप, सुनसान जगह ले जाकर दरिंदों ने किया...

बिहार : नाबालिग लड़की से गैंगरेप, सुनसान जगह ले जाकर दरिंदों ने किया बलात्कार

1st Bihar Published by: Updated Sep 02, 2021, 8:27:55 AM

बिहार : नाबालिग लड़की से गैंगरेप, सुनसान जगह ले जाकर दरिंदों ने किया बलात्कार

- फ़ोटो

KHAGARIA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के खगड़िया जिले से सामने आ रही है जहां एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. इतना ही नहीं दरिंदों ने लड़की को जान से मारने की भी धमकी दी. डरी-सहमी पीड़िता ने जब अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए. परिजन तुरंत न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंचे और अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की. 


बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी की रात पीड़िता मंदिर से लौट रही थी, तभी तीन दरिंदों ने उसे रास्ते से उठा लिया. इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर बलात्कार किया. यही नहीं वारदात के बाद दरिंदों ने किशोरी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. किशोरी ने अपने घर वाले को जानकारी दी. इसके बाद परिजन न्याय की गुहार लगाने के लिए थाने पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ. 


पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ परबत्ता थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास को पूरे मामले की जानकारी दी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उन तीन में से दो युवकों के नाम अक्षय कुमार, गोलू कुमार हैं, जबकि उसके साथ मौजूद तीसरे का नाम वह नहीं जानती है. परबत्ता थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.