ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बिहार : ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, सनकी पति ने प्रेग्नेंट पत्नी समेत दो बच्चों को कुदाल से काटा

KAIMUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के कैमूर जिले से सामने आ रही है जहां एक सनकी पति ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी और दो बच्चों की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या कर दी. इस घटना के बाद से इला

बिहार : ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, सनकी पति ने प्रेग्नेंट पत्नी समेत दो बच्चों को कुदाल से काटा
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के कैमूर जिले से सामने आ रही है जहां एक सनकी पति ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी और दो बच्चों की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या कर दी. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है. मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. 


दरअसल, कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के सोनडीहरा गांव में सनकी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को कुदाल से काट कर मार डाला. इस हैवानियत की सूचना मिलते ही गांव वालों ने सनकी पति को घर में ही कैद कर दिया और पत्नी के मायके वालों को फ़ोन कर सूचना दे दी. आज सुबह पहुंचे मायके वालों ने भभुआ थाना को फोन कर मामले की जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सनकी पति को गिरफ्तार कर लिया. 


पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, हत्यारे पति का नाम लालबाबू बताया जा रहा है. जिस वक्त उसने घटना को अंजाम दिया उस समय घर में इन लोगों के अलावा कोई मौजूद नहीं था. ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी में अक्सर छोटी-छोटी सी बात पर झगड़े हुए करते थे. हत्या की वजह घरेलू विवाद हो सकती है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता