बिहार : SP ने थानेदार को किया सस्पेंड, शहर में अपराध बढ़ते ही लिया एक्शन

1st Bihar Published by: Ajit Kumar Updated Nov 07, 2021, 12:57:17 PM

बिहार : SP ने थानेदार को किया सस्पेंड, शहर में अपराध बढ़ते ही लिया एक्शन

- फ़ोटो

JEHANABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक थानेदार को सस्पेंड कर दिया है. बताया जाता है कि बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर थानेदार पर कार्रवाई की गई है. 


जहानाबाद जिले के नगर थाना प्रभारी रवि भूषण कुमार को एसपी दीपक रंजन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. अब नगर थाना की कमान 2009 बैच के दारोगा राजेश कुमार को सौंपी गई है. 


गौरतलब है कि नगर थाना क्षेत्र के निज़ामुद्दीनपुर मोहल्ले में पिछले 10 दिनों के अंदर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके अलावा शहर में लूट, छिनतई और मोटरसाइकिल चोरी जैसी घटनाओं की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही थी. इसी को लेकर एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है और नगर थानेदार को सस्पेंड कर दिया है.